दीपावली के त्यौहार से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश पार्क से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद असरफ नाम के पाकिस्तान आतंकी के पास से पुलिस को एके-47 राइफल समेत कई हतियार बरामद हुए है। आतंकी को पाकिस्तानी आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए ट्रेनिंग दी थी।
पाक ISI ने दिल्ली समेत भारत में हमलों की दी थी ट्रेनिंग
आतंकी मोहम्मद असरफ की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्पेशल सेल द्वारा कल गिरफ्तार किए गया आतंकी पिछले कई सालों से भारत में रह रहा था और स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। उसके पास से एक AK-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन व 60 राउंड, एक हथगोला, 50 राउंड के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई।
उन्होंने कहा कि पाक आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। आतंकी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि ये जम्मू-कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। अभी इसको कोई आतंकी गतिविधि को अंजाम देना था, जगह नहीं बताई गई थी।
दस्तावेजों के लिए भारतीय महिला से की शादी
प्रमोद कुशवाहा ने कहा, आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। उसने कई फर्जी आईडी बनवाए हैं, जिनमें से एक अहमद नूरी के नाम से था। आतंकी ने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया था, थाईलैंड और सऊदी अरब की यात्रा की थी। दस्तावेजों के लिए आतंकी ने गाजियाबाद में एक भारतीय महिला से शादी की थी। और बिहार में उसे भारत की नागरिकता हासिल हुई।
उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि मोहम्मद असरफ पहले में भी आतंकी गतिविधियों में शामिल था। पाक आईएसआई हैंडलर जिसका कोड नाम नासिर था, ने उसे भर्ती किया और मोहम्मद असरफ को निर्देश दे रहा था। हमने एक बड़ा आतंकवादी हमला टाल दिया है।
10 अक्तूबर को मिला था दिल्ली में आतंकी हमले का इनपुट
बता दें कि दिल्ली में 10 अक्तूबर को आतंकी हमले का इनपुट मिला था। हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी। वहीं इससे पहले सात अक्तूबर को स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर तीन आतंकी को मार गिराया था, साथ ही एक को पकड़ लिया।


Download Android App
Download iOS App



