नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आए एक मैसेज पर संज्ञान लेकर मिशाल कायम किया है। मैसेज दंगल गर्ल अभिनेत्री जायरा वसीम का था, जिसमें उसने हवाई जहाज में उसके साथ हुए छेड़छाड़ की बात बताई थी। डीसीडब्ल्यू ने इस पर संज्ञान लेते हुए एयरलाइंस को नोटिस भेजा है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि विस्तारा एयरलाइन्स से दिल्ली से मुंबई जाते हुए जायरा के साथ एयरलाइंस में छेड़छाड़ की गई।
जायरा ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। जिसमें उसने बताया था कि कैसे एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उसकी सीट के पीछे से छेड़छाड़ की कोशिश की थी। इसे लेकर डीसीडब्ल्यू ने एयरलाइंस को नोटिस भेजा है। इसमें एयरलाइंस से मामले में की गई कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा है।
साथ ही यह भी पूछा गया है कि अगर विमान में इस तरह की कोई घटना होती है तो विमान कंपनी ऐसे मामलों में क्या तरीका अपनाती है। स्वाति जयहिंद का कहना है कि यह घटना बहुत ही निन्दनीय है। वह चाहती हैं कि जायरा इस मामले की शिकायत पुलिस में करें और अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



