वसुंधरा एन्क्लेव में दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रामप्रसाद दास पिछले कई महीने से देबोस्मिता को मारने की साजिश रच रहा था। उसने इस साल दो बार दिल्ली आकर प्रोफेसर के फ्लैट और सोसायटी की रेकी की थी। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली पंहुचा। वह अपने साथ बैग में हथियार लेकर आया था। पॉल उन्हें जानती थी (Debosmita Paul Murder Case) तो इसलिए घर में आराम से एंट्री मिल गई।
Delhi Professor Murder Case: प्रोफेसर के सिर पर मूसली से किया हमला
जांच में पता चला कि आरोपी अपने बैग में एक उस्तरा और एक मूसली लेकर आया था। जैसे ही दोनों पति-पत्नी और बेटा पॉल के घर पहुंचे, तो पॉल ने उन्हें पानी के लिए पूछा। इसके तुरंत बाद आरोपी रामप्रसाद दास ने प्रोफेसर के सिर पर मूसली से हमला कर दिया, पॉल नीचे गिर पड़ी। आरोपी की पत्नी बनश्रीदास ने उस्तरे से प्रोफेसर की नस काट दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कपड़े बदले और निकल गए। वहां से वह कैब लेकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। कुछ देर वहां रुकने के बाद वह ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने रास्ते में फिर कपड़े बदले और रिजर्व कोच छोड़कर जनरल डिब्बे में सफर किया।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों रामप्रसाद दास (42) और बनश्रीदास (36) को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। ये पूरी हत्या की साजिश प्रोफेसर के पुश्तैनी घर, जो उनके नाना का था, उसके विवाद में की गई। उसी संपत्ति को हासिल करने के लिए पति-पत्नी ने पॉल की हत्या की।
DU Professor Murder Case: क्यों की गई प्रोफेसर की हत्या?

हत्याकांड की कड़ियां कोलकाता में स्थित एक कीमती पुश्तैनी मकान के विवाद से जुड़ी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी पति-पत्नी कोलकाता में प्रोफेसर के इसी पुश्तैनी घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे, जबकि प्रोफेसर का पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो चुका था।
आरोपी कपल पिछले काफी समय से इस कीमती पुश्तैनी घर को खरीदना चाहता था। प्रोफेसर के माता-पिता और उनके दो भाई-बहन इस संपत्ति को बेचने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन डॉ. देबोस्मिता किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन और उससे जुड़ी यादों को नहीं बेचना चाहती थीं। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


Download Android App
Download iOS App




