निर्भया के परिजनों ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की। इस पर दिल्ली की अदालत ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करेगी, जहां 17 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है।
निर्भया के परिजन अपनी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के सात साल बाद भी उसके हत्यारों को फांसी दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने कहा कि शीर्ष अदालत की सुनवाई समाप्त होने के बाद इस मामले को पारित किया जा सकता है। शीर्ष अदालत मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों में से एक अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी। अदालत में सुनवाई की अगली तारीख 18 दिसंबर है।


Download Android App
Download iOS App



