दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तड़के हुई बारिश से तापमान में एक बार भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी और इससे ठंड भी बढ़ेगी। मंगलवार को भी दिल्ली में हल्की बूंदा बंदी हुई थी, जिसके ठंड बढ़ी थी। बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही।
वहीं पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फ़बारी के कारण भी मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से बर्फ़बारी जारी है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही नौ जनवरी से घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में नौ से 11 जनवरी तक शीतलहर बढ़ सकता है। नौ जनवरी से यहां तापमान में कमी आ सकती है. इस दौरान टेंपरेचर में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।


Download Android App
Download iOS App



