Deepika Nagar Death Case: ग्रेटर नोएडा में फिर एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। जलपुरा में शादी के 14 महीने बाद दीपिका नागर ने कथित तौर पर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसे दहेज़ के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
Greater Noida Dowry Death Case: अतिरिक्त दहेज में एक गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा की है। यहां दीपिका नागर की मौत हो गई। दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ की थी। शादी में करीब फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज में एक गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
Deepika Nagar Murder Allegation: मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर दीपिका की हत्या करने का आरोप लगाया।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
UP Crime News: मृतका के पति और ससुर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपिका दहेज उत्पीड़न से परेशान थी और उसने घर की छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Download Android App
Download iOS App




