राष्ट्रीय राजधानी में सीवर में गिरने से चार लोगों की मौत का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को इस मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और एमटीएनएल के अध्यक्ष से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम सीवर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर की है। मृतकों की पहचान बच्चू सिंह, पिंटू, सूरज कुमार साहनी और सतीश के रूप में हुई है।
चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट जारी करने के निर्देश
एनएचआरसी ने कहा, आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और अध्यक्ष, एमटीएनएल को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक व्यक्तियों के परिजनों को राहत और पुनर्वास प्रदान करना शामिल है। आयोग ने कहा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारी एमटीएनएल के संविदा कर्मचारी थे और जब वे कुछ काम कर रहे थे, मेन बवाना रोड पर सीवर लाइन में गिर गए। उन्होंने कोई सुरक्षात्मक गियर नहीं पहना हुआ था।
मानवाधिकार निकाय ने चिंता व्यक्त की कि कानूनों, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के निर्देश के बावजूद गरीब लोग सीवर लाइनों में काम करते हुए मर रहे हैं, जो पूरी तरह से अनुचित है। तीन मजदूरों- बच्चू सिंह, पिंटू, सूरज कुमार सहनी और ऑटो चालक सतीश के शव बुधवार सुबह बरामद किए गए।


Download Android App
Download iOS App



