दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. इन दिनों सुबह की शुरुआत भी धुंध के साथ ही हो रही है, पूरे दिन दिल्लीवासियों को आंखों में जलन महसूस हो रही है और कुछ लोग सांस लेने के लिए भी तकलीफ का सामना कर रहे हैं. रविवार के आंकड़े की बात करें तो दिल्ली का AQI रविवार को गंभीर श्रेणी में रहा और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा
NCR में प्रदूषण का कहर
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का कहर मच रहा है . ठंड की शुरुआत के साथ ही पूरे एनसीआर में प्रदूषण स्तर में काफी बढोतरी हो गई है. इस बीच सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश और निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है. दिल्ली और एनसीआर के ऐसे कई इलाके हैं जहां हवा की गुणवत्ता यानी AQI करीब 500 या कई जगहों पर इससे भी ज्यादा पहुंच गई है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तय सीमा से करीब 100 गुणा ज्यादा है. रविवार की दोपहर दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI का स्तर 859 आंका गया. जो बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है. अगर बात PM 2.5 के स्तर की करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा समय में ये WHO द्वारा तय मानक से 96.2 गुणा ज्यादा है.


Download Android App
Download iOS App



