चेन्नई जाने वाले तीन भारतीय यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कथित तौर पर आरबीआई के ‘फर्जी’ दस्तावेज ले जाने और इनके बारे में पूछताछ करने वाले बल के एक जवान को रिश्वत की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दस्तावेज के साथ संदिग्ध दस्तावेजों का पता लगाया
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली पुलिस ने जालसाजी और आधिकारिक दस्तावेज की नकल से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरि किशन ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर शुक्रवार शाम यात्री की सुरक्षा जांच के दौरान ‘भारत के राजकीय प्रतीक’ अशोक स्तंभ से लिए गए शेर के चिह्न, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ‘लोगो’ और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम वाले एक “जाली” दस्तावेज के साथ संदिग्ध दस्तावेजों का पता लगाया।सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, “जब यात्रियों से इन दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उन्होंने एएसआई हरि किशन को उन्हें जाने देने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की।

दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई और हवाई अड्डे पर अपने वरिष्ठों को सूचित किया।”चेन्नई जाने वाले तीन यात्रियों को सीआईएसएफ के कर्मियों ने स्पाइसजेट से उतारने के बाद हिरासत में लिया।अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आगे की जांच के लिए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ महानिदेशक ने प्रशंसनीय कार्य करने वाले एएसआई हरि किशन को नकद इनाम देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



