‘मेंटली डिस्टर्ब है…’, दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने वाले सरबजीत के परिवार ने किया खुलासा

Summary :

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विधानसभा में जबरन गाड़ी घुसाने वाले सरबजीत ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। लेकिन पुलिस इन बातों पर यकीन न करके, मामले की गहनता से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत ने अधिकारीयों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए विधानसभा में अपनी गाड़ी घुसा दी थी। दरअसल, सरबजीत ने दावा किया है कि उसका भांजा बीते एक हफ्ते से लापता है। सरबजीत ने क्यों उठाया ये कदम? दरअसल, सोमवार को सरबजीत सिंह…

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विधानसभा में जबरन गाड़ी घुसाने वाले सरबजीत ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। लेकिन पुलिस इन बातों पर यकीन न करके, मामले की गहनता से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत ने अधिकारीयों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए विधानसभा में अपनी गाड़ी घुसा दी थी। दरअसल, सरबजीत ने दावा किया है कि उसका भांजा बीते एक हफ्ते से लापता है।

सरबजीत ने क्यों उठाया ये कदम?

दरअसल, सोमवार को सरबजीत सिंह अपनी गाड़ी लेकर वीवीआईपी गेट से दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया। उसने स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और बिना किसी रोक-टोक के निकल गया। ये घटना सामने आते ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद विधानसभा परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सरबजीत ने अधिकारियों और दिल्ली पुलिस की अटेंशन पाने के लिए विधानसभा में गाड़ी घुसाई थी। दरअसल, सरबजीत का भांजा 1 अप्रैल से लापता था और हरी नगर थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज थी। उस केस की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने ये हरकत की। उसने बताया कि उसे लगा विधानसभा में कोई बड़ा अधिकारी होगा जो इसके केस को सुनेगा।

Delhi Assembly Security Breach: सरबजीत को मेंटली डिस्टर्ब बता रहा परिवार

Delhi Assembly Security Breach
Delhi Assembly Security Breach (Source:Social Media)

परिवार सरबजीत को मेंटली डिस्टर्ब बता रहा है। उसकी पत्नी ने शाहजहांपुर का एक मेडिकल पर्चा भी दिया है कि उसका इलाज चल रहा है, जिसे पुलिस वेरिफाई कर रही है लेकिन पुलिस इस थ्योरी पर यकीन नहीं कर रही। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत एक हट्टा-कट्टा और पैसे से भी मजबूत शख्स है। इसी फरवरी महीने में उसने नई टाटा सियारा गाड़ी खरीदी थी। पुलिस को उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। लेकिन उसने अपनी गाड़ी को ही हथियार की तरह इस्तेमाल किया। हो सकता था गाड़ी किसी के ऊपर चढ़ जाती। .

Delhi Assembly Security Lapse Update: रास्ता बताने के लिए कार में बैठाए दो टैक्सी ड्राइवर

पुलिस सूत्रों कि मानें तो वह अकेला ही विधानसभा के अंदर गया था। उसको दिल्ली के रास्ते नहीं पता थे, इसलिए उसने दो टैक्सी वालों को 2000 रुपए देकर, रास्ता बताने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा दिया। उसने टैक्सी वालों से पूछा था कि वह पार्लियामेंट जाना चाहता है। कार में बैठे टैक्सी वालों का इसमें कोई रोले सामने नहीं आया है, लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सरबजीत का प्लान था कि विधानसभा के बाद वह संसद जाए।

Delhi Assembly Latest Updates: बहुत हिंसक है सरबजीत का व्यवहार- पुलिस

पुलिस ने बताया कि सरबजीत का व्यवहार बहुत ही वायलेंट है। सोमवार रात वह थाने में लॉकअप की ग्रिल पकड़कर हिलता रहा, चिल्लाता रहा और उसने खूब शोर मचाया। इतना ही नहीं, वह उल्टी-सीधी बातें भी कर रहा था। सरबजीत को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे लेकर अटेंप्ट टू मर्डर की धारा लगाई गई है। मामले में हर पहलु से जांच की जा रही है। इसके साथ ही सीडीआर निकलवाई जा रही है ताकि पूरी घटना की तह तक जा सकें।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को बड़ा बूस्ट! 2,250 आधुनिक उपकरणों से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।