Delhi: ट्रैफिक से बचने के लिए फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया ऑटो, VIDEO हुआ वायरल, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

Summary :

राजधानी दिल्ली में जल्द ही जी-20 समिट होने वाली है।बता दें इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिसकी वजह से कई रास्तों पर जाम लग जाता है। रविवार को एक ऑटो चालक जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है।

राजधानी दिल्ली में जल्द ही जी-20 समिट होने वाली है।बता दें इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिसकी वजह से कई रास्तों पर जाम लग जाता है। रविवार को एक ऑटो चालक जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। रविवार को वायरल वीडियो में ऑटो चालक फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ाता दिख रहा है।
 ऑटो चालक का वीडियो खूब वायरल हुआ 
आपको बता दें वायरल वीडियो में दिखब रहा है कि ऑटो को एक शख्स धक्का भी दे रहा है। एमबी रोड पर काफी देर तक जाम लगने के बाद भी जब ऑटो नहीं निकल पाया तो उसने निकलने के लिए ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर ही चढ़ा दिया। इसी बीच लोग फुटओवर ब्रिज से आवाजाही करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि, ऑटो चालक व धक्का लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया गया है। 
ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया
तो वहीं दूसरी तरफ दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि इस 15 सेकंड के वीडिया में साफ है ऑटो में दो लोग थे, ड्राइवर की मदद करने वाला अमित भी ऑटो में धक्‍का लगाने के बाद उसमें बैठ जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दिल्‍ली पुलिस हरकत में आई और उसने ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।दोनों ही दिल्ली के संगम विहार के बताए जा रहे हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

Desk Team