दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Summary :

आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि “ने ट्वीट कर कहा कि ” पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है।”

दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेज है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुप्ता ने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ” पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले एक सप्ताह से क्वारंटीन हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।”

बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक ट्वीट में 48 वर्षीय आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि वह पृथकवास में हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ”हल्के बुखार के बाद आज कोविड-19 जांच करायी, जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।”

दिल्‍ली के डिप्‍टी CM मनीष सिसोदिया हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Desk Team