Delhi Bomb Blast: Operation Sindoor 2.0 की आहट से PAK में हड़कंप! PM मोदी आज करेंगे कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक

Operation Sindoor 2.0 की आहट से PAK में हड़कंप! PM मोदी आज करेंगे कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक

Delhi Bomb Blast

Delhi Bomb Blast:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इस बम धमाके के बाद गुत्थी सुलझाने का जिम्मा NIA के हाथों में है। इस दौरान जांच में विभिन्न पहलू सामने आते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ माना जा रहा है और आज PM मोदी भूटान से लौटने के बाद कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक भी करेंगे

Delhi Bomb Blast

Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast (source: social media)

इस भीषण विस्फोट के बाद जांच एजेंसी तार सुलझाने का काम कर रही है और माना जा रहा है कि इसका कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद से हो सकता है। वहीं पाकिस्तान की Operation Sindoor 2.0 से नींद उड़ी हुई है, बॉर्डर पर लड़ाकू विमान गश्त कर रहे है और पाकिस्तान में भी हाइलेवल मिटिंग की बैठक की गई थी। बता दें कि इस हमले के बाद मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर ने खुद को उड़ा दिया है और कई डॉक्टर पर एजेसिंयों ने शिकंजा कस दिया है जिससे इस मामले की तह तक जाने और सटीक जांच करके नतीजा भी जल्द सामने आ सकता है।

Operation Sindoor 2.0

पहलगाम में हमले के बाद भारत ने आतंक के आका और आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए Operation Sindoor सैन्य अभियान चलाया था। इसके तहत आतंकवादियों के ठिकाने समेत कई आतंकियों को भारतीय सेना ने मौत के घाट उतार दिया था अब PM मोदी ने भी अपने संबोधन भी Operation Sindoor 2.0 की झलक दिखाते हुए कहा कि इस अभियान से पाक का चीफ मुनीर और शहबाज सरकार की पतलून गीली होनी शुरू हो गई है।

CCS Meeting Today

CCS Meeting Today
CCS Meeting Today (source: social media)

पहलगाम हमले के बाद भी PM मोदी ने CCS बैठक की अध्यक्षता की थी और इस दौरान आतंकवादियों के मौत की कहानी लिखी गई थी जिसका नाम Operation Sindoor दिया गया था। आज एक बार फिर भूटान से लौटने के बाद PM मोदी CCS बैठक की अध्यक्षता करेंगे और माना जा रहा है कि इस बैठक में भी Operation Sindoor 2.0 समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी संभव है।

ALSO READ: Delhi Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी रहेगा बंद, DMRC ने जारी किया अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।