दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय को एक गुमनाम ईमेल मिला है जिसमें उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दी गई है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ जनवरी को एक गुमनाम ईमेल मिला जिसे दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को भेज दिया गया है। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की बेटी के साथ एक सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिया है।
अमर सिंह ने बीएसपी-सपा पर कसा तंज, कहा – ‘बुआ-बबुआ’ के गठबंधन में मुलायम कहीं नहीं
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने ई-मेल मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे पुलिस की विशेष इकाई की साइबर शाखा को सौंप दिया गया है, जो इसका विश्लेषण और ईमेल का आईपी एड्रेस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सरकार के अधिकारी ने कहा,’दिल्ली सरकार ने धमकी भरे ईमेल को तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेज दिया है।’ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को अभी तक पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




