केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई।
Highlights
- दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली
- सामराव का शव ‘एक्स-रे बैगेज स्कैनर’ के पास से बरामद
- जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली
सामराव का शव ‘एक्स-रे बैगेज स्कैनर’ के पास से बरामद
उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव ‘एक्स-रे बैगेज स्कैनर’ के पास से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था।
जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



