DELHI CORONA UPDATE: सामने आए 10756 नए केस, 38 की हुई मौत

Summary :

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,756 नए कोरोना मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 18.04% दर्ज की गई है। यह राहत की बात है कि नए मामले और पॉजिटिविटी रेट दोनों में गिरावट आई है।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,756 नए कोरोना मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 18.04% दर्ज की गई है। यह राहत की बात है कि नए मामले और पॉजिटिविटी रेट दोनों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में 38 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। दिल्‍ली में इस समय सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 61,954  है, इसमें से होम आइसोलेशन में 48,356 मरीज हैं।
इतने हैं एक्टिव केस
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 61,945 हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 17,494 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में 48, 356 मरीज होम आइसोलेट हैं। इसके साथ ही 2555 कोरोना मरीज अस्पताल में एडमिट हैं, इनमें से 855 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। यही नहीं दिल्ली में 925 कोविड मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
कल आए थे इतने मामले
वहीं अगर दिल्ली में कल के कोविड केस की बात करें तो यहां कल कोरोना के 12,306 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 43 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। दिल्ली में कल संक्रमण की दर 21.48 फीसदी थी. वहीं 18,815 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए थे।
नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल के सामने पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि दिल्ली में कोविड हालात में और सुधार होने की सूरत में वीकेंड कर्फ्यू हटाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। वहीं इस प्रस्ताव को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है।

Desk Team