Delhi Crime: रोहिणी में कारोबारी के घर और कार पर चली ताबड़तोड 25 राऊंड गोलियां, विदेश में बैठे गैंगस्टर से जुड़े तार-सूत्र

Delhi Crime

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहशह का माहौल। रोहिणी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी के घर और कार को निशाना बनाते हुए करीब 25 राउंड फायरिंग की। जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया। यह मामला 2 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे का हैं। सूचना के अनुसार, PS बेगमपुर में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि तीन लड़के एक बाइक पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

Delhi Crime
Delhi Crime

Rohini Firing: बाइक पर सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

मोटरसाइकिल पर सवार लड़कों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। जिस पर उन्होंने एक के बाद एक करीब 2 दर्जन गोलियां बरसाई। यह घटना रोहिणी के सेक्टर-24 इलाके की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामला रंगदारी का बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद डीलर के पास व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे परिवार वालों पर चलेगी।

Rohini Firing
Rohini Firing

Rohini Firing: घर के बाहर खड़ी कार को बनाया निशाना

मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां एक नीली टोयोटा इनोवा मिली, जिसकी सामने की विंडशील्ड पर गोली के निशान थे। हालांकि, इस घटना के किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। क्राइम और एफएसएल टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं। साथ ही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी गई है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर भाऊ गैंग का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।

Delhi Crime
Delhi Crime

Delhi Crime: कुछ दिन पहले 3 करोड़ की फिरौती की मांग

मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ दिन पहले 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इसके अलावा, उसने यह भी बताया कि गोली चलाने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे परिवार पर चलेगी। शिकायतकर्ता ने कहा कुछ दिन पहले एक कॉल आया था और वो खुद को एक बड़ा गैंगस्टर बताया और जबरन वसूली के तौर पर मोटी रकम की मांगी थी। मांग पूरी न होने पर गैंगस्टर ने दहशत फैलाने के लिए घर पर गोलियां चलवाई।

Delhi Crime
Delhi Crime

ALSO READ: Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।