Delhi: दिल्ली में पिछले 3 दिन से गर्मी देखने को मिली है। तापमान 42 पार जा चुका था। वहीं बुधवार को मौसम में विरोधाभासी स्थिति देखने को मिली। सुबह जहां सीजन की सबसे गर्म रही। वहीं, हवा की दिशा में बदलाव के चलते दिन के तापमान में एक दिन पहले की तुलना में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई।
Highlights
- मौसम लगातार बदल रहा है अपने मिजाज
- तापमान में दिख सकती है गिरावट
- गिल्ली की जनता को मिलेगी गर्मी से राहत
आने वाला मौसम होगा सुहाना
बुधवार को दिल्ली के मौसम में विरोधाभासी स्थिति देखने को मिली। सुबह जहां सीजन की सबसे गर्म रही। वहीं हवा की दिशा में बदलाव के चलते दिन के तापमान में एक दिन पहले की तुलना में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से अगले तीन दिनों के दौरान बीच- बीच में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से अगले तीन दिनों के दौरान बीच- बीच में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। इसके चलते भी तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।
दो दिनों से बढ़ रहा था तापमान
दिल्ली में पिछले दो दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। तेज धूप खिली होने से दिन में लोगों का घर से बाहर जाना भी मुश्किल हो रहा था। लेकिन बुधवार को पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं के चलते दिल्ली में नमी का स्तर बढ़ गया।
सीजन की सबसे गर्म सुबह
बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह भी रही। हालांकि, कुछ देर बाद तेज गति से हवा चलने से अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 41 प्रतिशत तक रहा।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार से दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है। इसके असर से अगले तीन दिनों के बीच-बीच में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App






