Paris Olympics से पहले घरेलु प्रतियोगिताओं में नजर आएंगे Neeraj Chopra

Summary :

ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है और इस तरह से यह पिछले तीन साल में पहला अवसर होगा जबकि यह स्टार एथलीट घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।       HIGHLIGHTS Neeraj Chopra 12 से 15 मई तक राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेंगे तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा चोपड़ा ने आखिरी बार घरेलू प्रतियोगिता में 17 मार्च 2021 को भाग लिया था इस 26 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के…

ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है और इस तरह से यह पिछले तीन साल में पहला अवसर होगा जबकि यह स्टार एथलीट घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

      HIGHLIGHTS

  • Neeraj Chopra 12 से 15 मई तक राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेंगे
  • तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा
  • चोपड़ा ने आखिरी बार घरेलू प्रतियोगिता में 17 मार्च 2021 को भाग लिया था

इस 26 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के 10 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के दोहा में होने वाले पहले चरण में अपने सत्र की शुरुआत करने के बाद भारत आने की संभावना है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया,‘‘प्रविष्टियों के अनुसार नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना भुवनेश्वर में 12 मई से शुरू होने वाली घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।’’
चोपड़ा के कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज़ ने भी पीटीआई से पुष्टि की कि यह स्टार एथलीट भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा।
बुधवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड 14 मई को होंगे जबकि फाइनल फाइनल 15 मई को होगा।
हांगझोउ एशियाई खेलों में चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीतने वाले 28 वर्षीय किशोर जेना भी 10 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे।
चोपड़ा ने इससे पहले आखिरी बार घरेलू प्रतियोगिता में 17 मार्च 2021 को भाग लिया था और तब उन्होंने 87.80 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 में डायमंड लीग और 2023 में विश्व चैंपियन बने। उन्होंने चीन में एशियाई खेलों में अपने खिताब का भी बचाव किया था।
चोपड़ा ने इस बीच डायमंड लीग के तीन व्यक्तिगत चरण भी जीते और 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि अभी तक 90 मीटर की दूरी को छूने में नाकाम रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

Aastha Paswan