Delhi : नशा मुक्त दिल्ली के लक्ष्य को लेकर दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ईस्ट डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक संगठित ड्रग्स सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में दो विदेशी नागरिक हैं। जो कि अपने पासपोर्ट और वीजा भी प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ढाका, बांग्लादेश निवासी जॉन (35), बुराड़ी निवासी दिवाकर (27) और नाइजीरियन मूल निवासी सोलोमन (37) के तौर पर की है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 21.09 ग्राम एमडीएमए (व्यावसायिक मात्रा), 30 ग्राम गांजा, तीन स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में बरामद नशीले पदार्थों की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।
डीसीपी (ईस्ट) राजीव कुमार के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को गुप्त सूचना मिली थी कि जॉन नामक एक विदेशी नागरिक दिल्ली-नोएडा लिंक रोड स्थित स्टार सिटी मॉल के पास एमडीएमए की सप्लाई देने आने वाला है।
यह भी पढ़ें : Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत! डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज


Download Android App
Download iOS App




