नयी दिल्ली : दिल्ली के मोती नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक 70 साल के व्यक्ति ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ सालों से कैंसर था और वह इसी कारण मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पीड़ित ने कहा कि वह अपने जीवन से खुश नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस को सुबह करीब 9:10 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम को सी-ब्लॉक, मोती नगर भेजा गया। गोली के घाव के साथ सिंह को उनके कमरे में लेटे पाया गया। जांच के दौरान सिंह परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल करके आत्महत्या की है।’’
उन्होंने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि सिंह पिछले तीन-चार सालों से कैंसर से जूझ रहे थे और इस वजह से अवसाद में थे। अधिकारी ने कहा कि डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



