दिल्ली : किराड़ी इलाके के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल की गाड़ियां

Summary :

रविवार को दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में एक अवैध विनिर्माण इकाई में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। और कई अन्य घायल हो गए।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी इलाके के फर्नीचर मार्केट में एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था। 
बता दें की बीते रविवार को दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में एक अवैध विनिर्माण इकाई में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। और कई अन्य घायल हो गए। करीब 150 दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग बिहार और यूपी के थे। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

निर्भया के दोषियों को फांसी दो वरना करूंगा आमरण अनशन : अन्ना हजारे

फैक्ट्री में लगी आग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Desk Team