Delhi Fire:दक्षिणी दिल्ली में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 2 घायल

Summary :

Delhi Fire:  दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। यह भीषण आग भूतल पर स्थित एक जूते की दुकान से शुरू हुई, जिसकी सूचना पुलिस को शाम करीब 6:24 बजे मिली। पूरी इमारत आग की चपेट में सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पहुंचने पर पाया गया कि पूरी इमारत आग की लपटों से घिरी हुई थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग जूते की…

Delhi Fire:  दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। यह भीषण आग भूतल पर स्थित एक जूते की दुकान से शुरू हुई, जिसकी सूचना पुलिस को शाम करीब 6:24 बजे मिली।

पूरी इमारत आग की चपेट में

सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पहुंचने पर पाया गया कि पूरी इमारत आग की लपटों से घिरी हुई थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग जूते की दुकान से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।

4 लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

घटनास्थल से 4 लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं, दो घायल महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Delhi Fire – अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए अपराध शाखा और फॉरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है। दोनों टीमें घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटा रही हैं, ताकि आग की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Shera Rajput