दिल्ली सरकार का लक्ष्य अपने पूरे परिवहन बेड़े को अगले 25 साल में इलेक्ट्रिक वाहन प्रणाली में तब्दील करने का है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह बात कही। सिसोदिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘हमे पूरी उम्मीद है कि हम जब देश का 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे होंगे, तब हमारी दिल्ली वाहनों के प्रदूषण से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगले 25 वर्षों में दिल्ली की पूरी परिवहन प्रणाली को इलेक्ट्रिक बनाने का यह एक बड़ा सपना है, लेकिन असंभव नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार जल्द ही चार्जिंग स्टेशन की संख्या 72 से बढ़ा कर 500 करने वाली है। ’’


Download Android App
Download iOS App



