कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से अगले 2-3 महीनों का मांगा प्लान

Summary :

त्योहारों के मौसम और सर्दियों के आगमन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ एक गहन कार्ययोजना बनाने के लिए अपने विभागों एवं विभिन्न एजेंसियों निर्देश दिया है।

त्योहारों के मौसम और सर्दियों के आगमन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ एक गहन कार्ययोजना बनाने के लिए अपने विभागों एवं विभिन्न एजेंसियों को निर्देश दिया है। सूत्रों की माने तो सूचना एवं प्रचार निदेशालय  के प्रधान सचिव ने गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी विभागों, निगमों को निर्देश जारी किए हैं।
आपको बता दें केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव ने त्यौहारों और सर्दियों के मौसम के दौरान सभी राज्य सरकारों द्वारा गहन और केंद्रित कोविड-19 अभियान शुरू करने के बारे में गुरुवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आहुत की थी। कैबिनेट सचिव और विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने प्रमुख बिंदु उल्लेखित किए जिन्हें अभियान में शामिल करना है।
वहीं आपको बता दें दिल्ली में पिछले 24  घंटे में 37 मरीजों को कोरोना के कारण अपनी जान गवानी पड़ी है जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 5,438 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के स्वस्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कोविड-19 के 2,920 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमण के कुल 2.85 लाख मामले हो गए हैं। 

Desk Team