दिल्ली सरकार अपनी कोविड-19 संबधी निषिद्ध क्षेत्रों की नीति में बदलाव करने जा रही है और शहर के अधिक संक्रमण वाले इलाकों में इस बाबत एक सर्वेक्षण कराया जा सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
दिल्ली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र संबंधी रणनीति की संशोधित योजना को आने वाले दिनों में बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया जा सकता है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को कुछ कदमों की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



