वायु प्रदूषण से निपटने को दिल्ली सरकार लेगी तकनीक की मदद

Summary :

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह शहर में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए एडवांस्ड रियल टाइम रिसोर्स स्थापित करेगी। सूत्रों ने कहा कि यह परियोजना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की देखरेख में शुरू होगी।

दिल्ली सरकार ने कहा कि वह शहर में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए एडवांस्ड रियल टाइम रिसोर्स स्थापित करेगी। सूत्रों ने कहा कि यह परियोजना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की देखरेख में शुरू होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा, किसी भी कारण से राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले वायु प्रदूषण की नई तकनीक से वास्तविक समय की निगरानी में मदद मिलेगी। 
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा कि प्रस्तावित विकास शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए आया है। सरकार ने कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या घटाने के लिए दिल्ली में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए (सब्सिडी) योजना शुरू की है। केजरीवाल के कार्यालय ने कहा, शहर के वायु प्रदूषण के मद्देनजर यह दिल्ली सरकार का दूसरा त्वरित कदम है।

Desk Team