नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने वकीलों और पुलिस के बीच झड़प की घटना के बाद तीस हजारी और कड़कड़डूमा जिला अदालतों में बार संघों के चुनाव कराने पर सोमवार को रोक लगा दी।
तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में बार एसोसिएशनों के चुनाव क्रमश: मंगलवार तथा बृहस्पतिवार को होने थे।न्यायमूर्ति जी एस सिस्तानी तथा न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने कहा कि चुनाव अगले आदेश तक टाल दिये गये हैं।
अदालत ने कहा, ‘‘तीस हजारी अदालत परिसर में दो नवंबर को घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर हमें तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में बार संघों के 5 और 7 नवंबर को होने वाले चुनावों को स्थगित करना उचित लगता है।’’


Download Android App
Download iOS App



