Delhi Kailash Hills Murder Case: साउथ डिस्ट्रिक्ट के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल्स में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार दोपहर पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की चार दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
वारदात का विवरण और गिरफ्तारी की कार्रवाई
जांच एजेंसी ने अदालत से आगे की कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपी को सात दिन के लिए जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई अब चार मई को होगी। यह मामला उस वक्त सामने आया था जब आरोपी ने एक आईआरएस अधिकारी के घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल को आरोपी राहुल मीणा को द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App




