Delhi के करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 5 की मौत, कई घायल

Summary :

Delhi Karol Bagh Road Accident: राजधानी दिल्ली के करोल बाग़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्री से भरी डबल डेकर बस अचानक बीच रास्ते में पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल होने की खबर है। हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ। बता दें कि बस मेट्रो लाइन के नीचे पलट गई। हादसे के दौरान बस में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। Delhi Karol Bagh Road Accident: कैसे हुआ ये हादसा? बता…

Delhi Karol Bagh Road Accident: राजधानी दिल्ली के करोल बाग़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्री से भरी डबल डेकर बस अचानक बीच रास्ते में पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल होने की खबर है। हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ। बता दें कि बस मेट्रो लाइन के नीचे पलट गई। हादसे के दौरान बस में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Delhi Karol Bagh Road Accident: कैसे हुआ ये हादसा?

Delhi Karol Bagh Road Accident
Delhi Karol Bagh Road Accident (Source: Social Media)

बता दें कि बस हादसे से पूरा इलाके में सनसनी फ़ैल गई। क्रेन की मदद से बस को सीधा उठाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Delhi Road Accident: पुलिस ने दी जानकारी

Delhi Road Accident
Delhi Road Accident (Source: Social Media)

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा बस की स्पीड काफी थी. इसी वजह से यह हादसा हुआ। इसलिए यातायात पुलिस ने सभी से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का नियमित रूप से पालन करें और वाहन को बहुत तेज न चलाएं।

Also Read: Delhi-UP-Bihar समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।