Delhi Khajuri Murder: दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर शाम को हमको फायरिंग की घटना की खबर मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब के तौर पर हुई हैं, उन्हें PCR वैन से पहले ही JPC हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। हॉस्पिटल पहुंचने पर, वहां मौजूद डॉक्टर ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया।
#WATCH दिल्ली: खजूरी खास F ब्लॉक इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/TVMYIysJOL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2026
Delhi Khajuri Murder: मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस स्टेशन खजूरी खास में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही, फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। हत्या में शामिल सभी आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी हैं।

ALSO READ: दिल्ली के अमर कॉलोनी में नाबालिक पर फायरिंग से हड़कंप, मामूली बात पर हुई थी कहासुनी, हालत गंभीर


Download Android App
Download iOS App




