दिल्ली के अमर कॉलोनी में नाबालिक पर फायरिंग से हड़कंप, मामूली बात पर हुई थी कहासुनी, हालत गंभीर

Summary :

Delhi Crime News:दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक नाबालिक की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं, एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय कथित तौर पर कुर्सी से टकराने पर कहा-सुनी हुई जिसके बाद, कुछ अज्ञात हमलावरों ने 17 साल के एक लड़के पर गोलियां चलाईं जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को तुरंत मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है। Amar Colony Firing: कुर्सी से…

Delhi Crime News:दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक नाबालिक की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं, एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय कथित तौर पर कुर्सी से टकराने पर कहा-सुनी हुई जिसके बाद, कुछ अज्ञात हमलावरों ने 17 साल के एक लड़के पर गोलियां चलाईं जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को तुरंत मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है।

Delhi Crime News
Delhi Crime News

Amar Colony Firing: कुर्सी से टकराने पर विवाद हुआ

इस गोलीबारी की घटना के बारे में अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन को शाम करीब 7:54 बजे एक PCR कॉल मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि घायल लड़का एक लड़की के साथ स्टॉल पर बैठा था, तभी लड़कों का एक ग्रुप वहां से गुज़रा और उनमें से एक ने कथित तौर पर लड़के की कुर्सी को छू दिया। लड़के ने इस पर एतराज़ जताया, जिसके बाद वह ग्रुप वहां से चला गया। करीब 4-5 मिनट बाद, वह ग्रुप वापस आया, और उनमें से एक लड़के ने कथित तौर पर लड़के पर एक राउंड गोली चलाई और वहां से भाग गया।

Delhi Crime News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस टीमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं; हालांकि, घायल लड़के को पहले ही मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था। घायल लड़के को बाद में AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Delhi Crime News
Delhi Crime News

क्राइम टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया, और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए CCTV फुटेज की जांच करने और तकनीकी निगरानी रखने के लिए कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है: दिल्ली पुलिस।

ALSO READ: रांची में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड, मौके से नोट बरामद, 1 महीने पहले बॉयफ्रेंड पर लगाया था रेप का आरोप

Rahul Kumar Rawat