Delhi: दिल्ली के लाजपत नगर में आज डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया है। बता दें कि घर में मां और बेटी की चाकू मारक हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात को हुई थी और घर में कोई हलचल ना होने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी है।
चाकू मारकर की हत्या
लाजपत नगर में डबल मर्डर में अब जांच शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि मां और बेटे की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। हत्या के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया गया और दोनों शव बेडरुम में मिले है। जांच के बाद अब मृतकों की पहचान रुचिका और 14 वर्ष के बेटे के रुप में हुई है। बता दें कि जब आस पास के लोगों को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने गेट तोड़कर तो वहां मां और बेट का शव खून से लथपथ था।
घर के नौकर पर शक
इस हत्याकांड के बाद नौकर शक के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि नौकर महिला की डांट से नाराज था जिसके चलते नौकर ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया है।
Also Read: Mali में तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण, अलकायदा आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी


Download Android App
Download iOS App




