‘मन की बात’ जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच : प्रवेश वाही

Summary :

Delhi : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-8 स्थित वरिष्ठ नागरिक केंद्र में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला ऐसा जन-आंदोलन बन चुका है जो राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को नई दिशा देता है। कार्यक्रम के बाद महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार,…

Delhi : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-8 स्थित वरिष्ठ नागरिक केंद्र में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला ऐसा जन-आंदोलन बन चुका है जो राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को नई दिशा देता है।

कार्यक्रम के बाद महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लगातार देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके संदेश समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

“विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण”

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहयोग जैसे विषय केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन का रूप लेने चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में शामिल होने और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सहयोग से नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ, हरित और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना किसी भी विकास अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता।

यह भी पढ़ें : महिला डिब्बों में यात्रा करने वालों पर जुर्माना, जानें कितना लगेगा?

Avinay