दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले थे। लेकिन भाजपा ने कुछ विवादों के चलते राजधानी के निगम चुनावों को कुछ समय के लिए टाल दिया । इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा के खिलाफ प्रर्दशन कर रही हैं। ताकि राजधानी में चुनाव का तारीख जल्द से जल्द घोषित हो जाएं । हालांकि, आप ने भाजपा के खिलाफ आरोप लगाया है कि 2022 के नगर निगम चुनाव से भाजपा डर गई है इसलिए इन्होंने चुनाव की तारीख को स्थगित कर दिया हैं।
नगर निगम चुनाव की तैयारी मे जुटी है आम आदमी पार्टी
इस मामले को लेकर दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी, पंजाब चुनाव के नतीजों से डरी है इसीलिए दिल्ली नगर निगम चुनाव को टाला जा रहा हैं।
AAP पार्टी प्रर्दशन जारी रखेंगा
जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता मदनलाल ने औपचारिक तौर से कहा है कि जब तक दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान नही किया जाता तब तक हमारा प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा । बता दें कि 2022 के अप्रेल महीने में नगर निगम के चुनाव होने वाले थे। और केजरीवाल सरकार ने चुनाव को जीतने के लिए रूपरेखा को तैयार कर लिया था जिससे की इस साल चुनाव में भाजपा को हराकर हमारी पार्टी फतेह हासिल कर लें।


Download Android App
Download iOS App



