दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली देहात को सीधे नई दिल्ली से जोड़ने के लिए बनाई जा रही नजफगढ़ मेट्रो लाइन तय समय से पहले शुरू हो सकती है। इस लाइन पर अंतिम सुरंग बनाने का काम गुरुवार को शुरू हो गया। फेज-3 के तहत वर्ष 2017 में नजफगढ़ से धांसा स्टैंड तक प्रोजेक्ट का विस्तार किया गया था।
इस संबंध में मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेज-3 के तहत अंतिम टनल बोरिंग मशीन गुरुवार को धांसा स्टैंड से कोरिडोर के निर्माण के लिए डाली गई। मशीन के मदद से नजफगढ़ और धांसा स्टैंड स्टेशन के बीच 700 मीटर लंबी सुरंग को खोदा जाएगा। सितंबर तक अप और डाउन लाइन दोनों का काम पूरा हो जाएगा।
नजफगढ़ और धांसा स्टैंड के बीच 1.2 किलोमीटर की दूरी है। इसमें 700 मीटर का निर्माण टीबीएम के माध्यम से होगा जबकि अन्य का निर्माण कट और कवर तकनीक से किया जाएगा। बता दें कि द्वारका-नजफगढ़ कोरिडोर 4.295 किलोमीटर लंबा है। इस खंड का निर्माण कार्य 2017 में दिया गया और दिसंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन द्वारका-नजफगढ़ खंड पर 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। संभावना है कि इसे सितंबर तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



