राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत था।
बता दें कि दिल्ली में कल सुबह भी आसमान साफ रहा था, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं थी। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने और इस सप्ताह आसमान साफ रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, शाम साढ़े 5 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 27 प्रतिशत दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



