Delhi: मंत्री Kapil Mishra ने देर रात खजूरी चौक पर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया

Summary :

कपिल मिश्रा का आरोप, AAP सरकार ने की सड़कों की हालत खराब

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली के खजूरी चौक पर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 22 फरवरी को आदेश दिया था कि दिल्ली के खजूरी चौक पर यातायात के कारण जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए। हम सभी दिल्ली की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मैं यहां चल रहे काम का निरीक्षण करने आया हूं। सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है।

AAP सरकार पर लगाया आरोप

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों की हालत खराब हो गई। टूटी सड़कें, गड्ढे और जलभराव पूरे शहर में आम बात हो गई है और आज सभी कैबिनेट मंत्री सड़क पर उतरे हैं।

दिल्ली की सड़के होगी बेहतर

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सड़कों की हालत खराब कर दी है। हर जगह सड़कें या तो टूटी हुई हैं या धूल भरी हैं साथ ही दिल्ली में गड्ढे और जलभराव भी है। अधिकारियों को सभी सड़कें ठीक करनी होंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। कपिल मिश्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की काम न करने की संस्कृति अब खत्म हो जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को यह समझने की जरूरत है कि अब काम PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा है और यह दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का आदेश है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।