अमेजन की डिलीवरी से ही उड़ाए करोड़ों के मोबाइल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

Delhi : ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में डिलीवरी चेन में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह का द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ धीरेंद्र, आनंद उर्फ रुद्रेश और मोहित उर्फ पुंडीर के रूप में हुई हैं। इनके कब्जे से करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत के 604 नए Vivo मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल अमेजन के लिए भेजी जा रही खेप से चोरी किए गए थे। आरोपियों ने ट्रांजिट के दौरान करीब 1500 मोबाइल फोन गायब कर दिए…

Delhi : ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में डिलीवरी चेन में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन उड़ाने वाले गिरोह का द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ धीरेंद्र, आनंद उर्फ रुद्रेश और मोहित उर्फ पुंडीर के रूप में हुई हैं। इनके कब्जे से करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत के 604 नए Vivo मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ये मोबाइल अमेजन के लिए भेजी जा रही खेप से चोरी किए गए थे। आरोपियों ने ट्रांजिट के दौरान करीब 1500 मोबाइल फोन गायब कर दिए थे। मामले का खुलासा पुलिस द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद हुआ।

डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 20 जून को सेक्टर-23 थाने में गोदाम प्रबंधक रवि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि करीब 4500 नए Vivo मोबाइल फोन अमेजन, गुरुग्राम भेजे जा रहे थे। रास्ते में ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1500 मोबाइल फोन चोरी कर लिए और बाद में ट्रक को गुरुग्राम में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को एसीपी किशोर कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर बिजेंद्र छिल्लर के नेतृत्व में एएसआई मांगतू राम, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, विक्की, संजय, अनिल और कांस्टेबल राजेश की टीम ने पकड़ा हैं।

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे जांच के बाद पकड़े आरोपी

टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसी दौरान चोरी के मोबाइल ढोने में इस्तेमाल पिकअप वाहन का सुराग मिला। जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के नॉलेज पार्क थाना पुलिस पहले ही पंकज उर्फ धीरेंद्र, आनंद उर्फ रुद्रेश और मोहित उर्फ पुंडीर को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रोडक्शन वारंट पर तीनों को इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

आरोपियों की निशानदेही पर बुलंदशहर के भिघेपुर गांव स्थित एक बाग में छापा मारकर 604 नए Vivo मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी विभिन्न राज्यों में मोबाइल की खेप चोरी करने के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और बाकी चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में जुटी है।

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हथियार लहराकर ‘डॉन’ बनने की चाह, पहुंचा हवालात

 

Avinay