बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Summary :

Delhi : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के केशोपुर मंडी इलाके में स्थित एक बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। क्लीनिक के अंदर वेस्टेज और अन्य ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच…

Delhi : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के केशोपुर मंडी इलाके में स्थित एक बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। क्लीनिक के अंदर वेस्टेज और अन्य ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

आग से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर 2:41 बजे केशोपुर मंडी, पिलर नंबर-41, नानक नगर मोहल्ले में स्थित मोहल्ला क्लीनिक में आग लगने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक के अंदर वेस्टेज और अन्य सामान होने की वजह से आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रही थीं।

उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायरकर्मियों ने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तेजी से मोर्चा संभाला। लगातार प्रयासों के बाद दोपहर 3:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल के अधिकारियों के अनुसार, जिस मोहल्ला क्लीनिक में आग लगी वह काफी समय से बंद पड़ा था और उसके भीतर बड़ी मात्रा में बेकार सामान जमा था, जिसने आग को तेजी से फैलने में मदद की।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को बनाया आसान, ‘आवश्यकता प्रमाणपत्र’ की जगह स्व-प्रमाणन व्यवस्था लागू

Avinay