Delhi-NCR में आज भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। दरअसल आज दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है और जगह जगह हल्की से तेज झमाझम बारिश हो रही है। कल देर रात भी नोएडा और गुड़गांव के कई क्षेत्र में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही भारी बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई थी।
लोगो को मिली राहत
दिल्ली में कई दिनों तक भीषण गर्मी और उमस से दिल्ली की जनता परेशान थी और बारिश का इंतजार कर रही थी लेकिन कल रात से ही दिल्ली में मौसम ने करवट बदली और आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बता दें कि दिल्ली में 12 जुलाई तक बारिश की संभावना है जिससे दिल्ली की जनता को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही IMD ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है और कई जगह भारी बारिश का भी अनुमान जतया गया है।
Also Read: दिल्ली में गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




