राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर मॉनसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार घंटों में मॉनसून की पहली बारिश हो सकती है। सामान्य तौर पर दिल्ली में 27 जून को आने वाला मॉनसून इस बार कुछ दिन पहले ही आ रहा है।
रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर (RWFC) प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। दिल्ली में मॉनसून की बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई , लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी गिरफ्तार
मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया है। आने वाले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।’
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घटों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, हाथरस, मथुरा, बदायूं, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, हापुड़ में गरज के साथ बारिश होगी।


Download Android App
Download iOS App



