आज दिल्ली NCR में होगी हल्की बारिश, IMD ने जताया अनुमान

Summary :

Delhi NCR: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। Highlights दिल्ली में मौसम में हुआ बदलाव आज कई इलाकों में हल्की बारिश बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली इन दिनों दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का सितम जारी है। मानसून क आते ही लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। बता दें, दिल्ली- NCR के जिन इलाकों में आज बारिश होने की उम्मीद है, उनमें सीमापुरी, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला,…

Delhi NCR

Delhi NCR: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Highlights

  • दिल्ली में मौसम में हुआ बदलाव
  • आज कई इलाकों में हल्की बारिश
  • बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली

इन दिनों दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का सितम जारी है। मानसून क आते ही लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। बता दें, दिल्ली- NCR के जिन इलाकों में आज बारिश होने की उम्मीद है, उनमें सीमापुरी, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा के करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, सिवानी, सोहाना, रेवाड़ी, बावल और नूंह सहित कई इलाकों में बारिश की उम्मीद है। 18 जुलाई को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिली।



जून में पड़ी अधिक बारिश

जून में, शहर में 88 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, 27 जून को सुबह 8:30 बजे से 28 जून को सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई। कुल 235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद से जून में 24 घंटे में हुई अधिकतम बारिश है।

बारिश के कारण बढ़ा यमुना का जल स्तर

हालांकि, बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे अधिकारियों को नदी के किनारे बसे नोएडा के गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी करना पड़ा है। इन गांवों में पिछले साल मानसून के मौसम में भीषण बाढ़ आई थी, जिससे दिल्ली और नोएडा दोनों के निवासियों को काफी असुविधा हुई थी।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले, 21 जुलाई को, आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें आने वाले सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में मौसम की स्थिति के कारण 84 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हुईं।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan