धनतेरस शॉपिंग पर जाने से पहले देखें ये तस्वीरें, नोएडा-गुरुग्राम की सड़कें पर रेंग रही गाड़ियां, इन रास्तों पर जाने से बचें

Summary :

Delhi NCR Traffic Jam: धनतेरस के दिन दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर त्योहार की रौनक के साथ-साथ भीषण ट्रैफिक जाम का आलम देखने को मिला. शाम ढलते ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. बाजारों में खरीदारी की भीड़ और ऑफिस से लौटते लोगों के कारण सड़कें रेंगती नजर आईं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महा जाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोपहर बाद से ही वाहनों की रफ्तार थम गई. सेक्टर-62 से सेक्टर-52 और सिटी सेंटर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. सेक्टर-94 से लेकर…

Delhi NCR Traffic Jam: धनतेरस के दिन दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर त्योहार की रौनक के साथ-साथ भीषण ट्रैफिक जाम का आलम देखने को मिला. शाम ढलते ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. बाजारों में खरीदारी की भीड़ और ऑफिस से लौटते लोगों के कारण सड़कें रेंगती नजर आईं.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महा जाम

Delhi NCR Traffic Jam
Delhi NCR Traffic Jam (credit-sm)

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोपहर बाद से ही वाहनों की रफ्तार थम गई. सेक्टर-62 से सेक्टर-52 और सिटी सेंटर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. सेक्टर-94 से लेकर सेक्टर-142 तक गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलीं. सेक्टर-62 से सेक्टर-52 की ओर जाने वाले रोड पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. वहीं, सेक्टर-52 से नोएडा सिटी सेंटर की तरफ बढ़ना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. लगातार बजते हॉर्न, धुएं और भीड़ के बीच वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे।

Agra Expressway Traffic Update: टोल प्लाजा पर भारी भीड़भाड़

Agra Expressway Traffic Update
Agra Expressway Traffic Update (credit-sm)

दिवाली की छुट्टियों में यात्रा के कारण आज, 18 अक्टूबर 2025 को आगरा एक्सप्रेसवे पर यातायात अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है। आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर किलोमीटरों लंबी कतारें लगी हुई हैं और वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। लंबी देरी की आशंका न रखें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग पर विचार करें। वर्तमान यातायात स्थिति। भीड़भाड़: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की सूचना है, जहां वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। टोल प्लाजा: टोल प्लाजा पर भारी भीड़भाड़ है और कतारें एक किलोमीटर से भी लंबी हैं। कारण: दिवाली के सप्ताहांत में बढ़ी हुई छुट्टियों की वजह से यह भीषण जाम लगा है।

Yamuna Expressway Jam: यमुना एक्सप्रेसवे पर भी भीषण जाम

दिवाली और धनतेरस के मौसम में भारी ट्रैफ़िक के कारण, दिल्ली-एनसीआर के अन्य मार्गों के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर भी भीषण जाम लग रहा है। वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे हैं, और यह स्थिति एक्सप्रेसवे और शहर की सड़कों, दोनों पर असर डाल रही है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे काफ़ी देरी की आशंका रखें और यात्रा से पहले ट्रैफ़िक अपडेट की जाँच कर लें।

Delhi NCR Traffic Jam: इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi NCR Traffic Jam
Delhi NCR Traffic Jam

ALSO READ:दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप, संसद से लेकर सांसद आवास में मची अफरातफरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।