संजय अरोड़ा की हुई विदाई, दिल्ली को मिला नया Police Commissioner

Summary :

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को आज यानी 31 जुलाई को नया Police Commissioner मिल गया है। सीनियर आईपीएस ऑफिसर एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे संजय अरोड़ा की जगह लेंगे, जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वे दिल्ली होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे। सिंह को 1 अगस्त से दिल्ली Police Commissioner का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लंबे…

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को आज यानी 31 जुलाई को नया Police Commissioner मिल गया है। सीनियर आईपीएस ऑफिसर एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे संजय अरोड़ा की जगह लेंगे, जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वे दिल्ली होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे। सिंह को 1 अगस्त से दिल्ली Police Commissioner का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लंबे अनुभव और प्रशासनिक क्षमताओं के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय अरोड़ा का कार्यकाल और विदाई

संजय अरोड़ा, जो तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं, ने अगस्त 2022 में दिल्ली Police Commissioner का पद संभाला था। उन्होंने राकेश अस्थाना की जगह यह जिम्मेदारी ली थी। अरोड़ा ने दिल्ली में दो वर्षों तक पुलिस Commissioner के रूप में सेवा दी। इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और केंद्रीय सशस्त्र बलों में भी कई अहम पदों पर कार्य किया था।

Police Commissioner

विदाई समारोह का आयोजन

31 जुलाई को नई दिल्ली के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में संजय अरोड़ा के लिए एक पारंपरिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह परंपरा दिल्ली पुलिस में काफी समय से निभाई जाती रही है। इस समारोह में एक औपचारिक परेड होती है, जिसमें निवर्तमान कमिश्नर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। साथ ही, कमिश्नर का विदाई भाषण होता है और प्रतीकात्मक रूप से नए अधिकारी को कार्यभार सौंपा जाता है।

Image

रिटायर की अधिसूचना पहले ही हो चुकी थी

दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने जून में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि संजय अरोड़ा 31 जुलाई, 2025 को सेवानिवृत्त ( रिटायर) होंगे। हालांकि, उन्होंने इस तारीख से पहले ही सेवा से विदाई ले ली।

इस बदलाव के साथ अब दिल्ली पुलिस को नया Police Commissioner मिल गया है, जिससे राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर नई रणनीतियां और दिशा तय की जा सकती है। एसबीके सिंह के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से दिल्ली पुलिस को मिलेगा।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।