नाले में गिरकर बच्ची की मौत मामले पर CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक, जेई को नौकरी से हटाया

Summary :

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर इलाके के एक खुले नाले में गिरने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) ने अनुबंध पर रखे जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी- CM रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की…

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर इलाके के एक खुले नाले में गिरने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) ने अनुबंध पर रखे जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है।

दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी- CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, विशेष रूप से बच्चों की, जो सबसे अधिक मासूम होते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों व जान-माल के लिए खतरा पैदा करने वाले स्थलों की पहचान कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सीधे जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना ही इस बच्ची के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में मिले CM भगवंत मान, कहा-‘दल-बदलू’ राज्यसभा सांसदों की सदस्यता तुरंत रद्द की जाए

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।