Delhi News : अपनी जल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहने वाली राजधानी दिल्ली के लिए किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजनाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के बीच सहमति बन गई है। इससे पानी की कमी झेलने वाली दिल्ली को आगे आने वाले समय में बड़ी सहुलियत मिलेगी।
इस परियोजना से दिल्ली को लगभग 372 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी मिलेगा। जिससे दिल्ली के लोगों के लोगों को काफी हद तक पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा। इसको लेकर दिल्ली जलबोर्ड (डीजेबी) ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
बहुउद्देशीय बांध परियोजनाओं पर छह राज्यों की सहमति
जलबोर्ड एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि ‘दिल्ली के जल भविष्य को मिली ऐतिहासिक मजबूती’। जलबोर्ड ने कहा कि वर्षों से लंबित किशाऊ, लखवार और रेणुका बहुउद्देशीय बांध परियोजनाओं पर छह राज्यों की सहमति बनना सिर्फ एक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों दिल्लीवासियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। बेहतर पेयजल, स्वच्छ यमुना और मजबूत जल सुरक्षा की दिशा में यह एक बड़ा और निर्णायक कदम है। अब दिल्ली का जल भविष्य और अधिक सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।
यह भी पढ़ें : पत्नी की मौत के गम में डूबा मालिक, नौकर ने दोस्तों संग साफ कर दी तिजोरी, दो गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




