दिल्ली और नोएडा मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत, अब एक ऐप से बुक हो सकेंगे टिकट

Summary :

Delhi-Noida Metro News: दिल्ली और नोएडा मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है। अब उन्हें अलग-अलग मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा शुरू की है। Delhi-Noida Metro News: एक ऐप से दोनों मेट्रो के टिकट बुक पहले तक, जो यात्री नोएडा और दिल्ली दोनों जगह की मेट्रो से यात्रा करते थे, उन्हें दो अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने होते थे। नोएडा मेट्रो के लिए NMRC ऐप और दिल्ली मेट्रो के…

Delhi-Noida Metro News: दिल्ली और नोएडा मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है। अब उन्हें अलग-अलग मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा शुरू की है।

Delhi-Noida Metro News: एक ऐप से दोनों मेट्रो के टिकट बुक

पहले तक, जो यात्री नोएडा और दिल्ली दोनों जगह की मेट्रो से यात्रा करते थे, उन्हें दो अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने होते थे। नोएडा मेट्रो के लिए NMRC ऐप और दिल्ली मेट्रो के लिए DMRC ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था। अब यह झंझट खत्म हो गई है। अब आप सिर्फ एक ऐप से दोनों मेट्रो के लिए QR कोड टिकट बुक कर सकते हैं।

Delhi-Noida Metro News
Delhi-Noida Metro News

Delhi and Noida Metro Journey is Easy: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

नोएडा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह नई सुविधा यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए शुरू की गई है। अब यात्रियों को बार-बार अलग-अलग ऐप्स में लॉगिन करने, अलग-अलग पेमेंट मोड चुनने या दो बार प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।

How to get ticket: कैसे मिलेगा टिकट?

जब यात्री ऐप से टिकट बुक करेगा, तो उसे दो अलग-अलग क्यूआर कोड मिलेंगे – एक दिल्ली मेट्रो के लिए और दूसरा नोएडा मेट्रो के लिए। जिस नेटवर्क में आप यात्रा करेंगे, वहां वही क्यूआर कोड मान्य होगा। यह तरीका न सिर्फ सरल है, बल्कि तेज और सुविधाजनक भी है।

Delhi-Noida Metro News
Delhi-Noida Metro News

टिकट की स्थिति देख सकेंगे

ऐप में एक और उपयोगी सुविधा जोड़ी गई है – यात्री अब यह देख सकेंगे कि उनका टिकट वैध है, उपयोग हो चुका है या फिर एक्सपायर हो गया है। इससे टिकट की स्थिति को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। यह फीचर पारदर्शिता और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगा।

Delhi-Noida Metro News

भविष्य में ई-वॉलेट से भी टिकट बुकिंग

आगे चलकर यात्रियों को और भी सुविधाएं देने की योजना है। बहुत जल्द पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे जैसे लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट्स से भी सीधे मेट्रो टिकट खरीदे जा सकेंगे। इससे न सिर्फ टिकट खरीदना और आसान होगा, बल्कि डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 11 Sep: दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी, उत्तराखंड में बरसेंगे बादल, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।