1 अगस्त मंगलवार को हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा पर विशेष समुदाय द्वारा पथराव के बाद हिंसा क्षेत्र में हिंसा भड़क गई। जिसमे पुलिस समेत आम नागरिक भी हताहत हुए। जिसके बाद हरियाणा के गुरुग्राम में भी हिंसा की घटनाए समाने आई। जिसके बाद पडोसी राज्य दिल्ली में पुलिस सतर्क हो गई है और संवेदनशील इलाको पर बारीकी से नज़र बनाये हुए है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी जमींन पर कर रहे कार्य
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने बताया कि हरियाणा में हिंसा के मद्देनजर, राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस अलर्ट मोड पर है और अधिकारी जमीन पर हैं। हम जानते हैं कि हमारे पड़ोसी राज्य में क्या हो रहा है, जहां हिंसा की घटनाएं हुई हैं। हम उस जानकारी से बहुत परिचित हैं। और इसे ध्यान में रखते हुए, हम अलर्ट पर भी हैं। किसी भी संवेदनशील क्षेत्र को कवर किया गया है। सभी क्षेत्रों पर सतर्क नजर रखते हुए, हमारे सभी अधिकारी जमीन पर हैं।
दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन
उन्होंने ने कहा की अगर आवश्यकता पड़ी तो इन क्षेत्रो पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात लगा दिया जायेगा। इस बीच, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्यों ने बुधवार को हिंसा के विरोध में दिल्ली के कई भागो में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन और घोंडा चौक के पास सड़कों पर उतर आए और नारे लगाए। इन दोनों जगहों के अलावा सुभाष नगर चौक के पास भी प्रदर्शन किया गया। दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि कोई भी दिल्ली में मौजूद सांप्रदायिक शांति को भंग नहीं कर पाएगा।” उन्होंने कहा कि किसी के भी ऐसे किसी भी प्रयास से बहुत गंभीरता से निपटा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



