इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। अपने काम में बिजी होने के बावजूद एक्ट्रेस अपनी फैमली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। प्रियंका के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की लंबी लाइन है, जो एक्ट्रेस की हर अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में प्रियंका की बेटी मालती और पति निक जोनस संग वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग समुद्र तट पर कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर देसी गर्ल और निक जोनस की रोमांटिक फोटोज छाई हुई हैं। हालांकि, अपनी इन तस्वीरों के लिए वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।


निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जुलाई वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इन फोटोज में प्रियंका स्विमसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, प्रियंका और निक की कोजी तस्वीरें लोगों बहुत पसंद आ रही है। वहीं, बेबी पूल में एंजॉय करने से लेकर बिकिनी पहने अपनी मां को प्यार से देखने तक, मालती ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया है।
.png)
प्रियंका की वेकेशन की तस्वीरों के इंटरनेट पर सामने आते ही ट्रोलर्स एक्टिव हो गए हैं। जहां फैंस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजंस प्रियंका को उनके पैरों के रंग को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “उनके दो बच्चे हैं जिनके बारे में मैं नहीं जानता था।” वहीं, एक अन्य ने कमेंट में लिखा, “पैर कितने काले लग रहे हैं आपके प्रियंका।”


Download Android App
Download iOS App



